STORYMIRROR

Dr Rajmati Pokharna surana

Fantasy Inspirational

4  

Dr Rajmati Pokharna surana

Fantasy Inspirational

होली के रंग

होली के रंग

1 min
222

रंगों से भरी प्रेम की रंगोली सजाओ ,

दिल से सभी के नफरतों के रंग मिटाओ।

रंग बिखराओ प्यार के जहान में तुम,

घर घर नेह की मिलकर बूँदें बरसाओ।

जगमग जगमग दीपों की रोशनी,

धरा को धन धान्य से पूर्ण बनाओ।

इन्द्रधनुष के रंग सब ओर बिखेर,

जहान में खुशियाँ के रंग बिखराओ।

रंगोली की अप्रतिम रचना से तुम,

रंगों से घर का आंगन महकाओ।

जाति धर्म का भेदभाव भूल कर,

परस्पर प्रेम की भावना का सुर बजाओ।

राष्ट्रीयता के रंगो को विश्व पटल पर,

मिल जुलकर सौहार्द का अहसास कराओ।

भाषा के चक्कर में विवादों के रंग हटा,

एकता की रंगोली से संसार को रंगाओ।

भारतीय एकता में अनेकता का रंग भर,

खुशहाली को अंकित कर मन ही मन हर्षाओ। ।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy