STORYMIRROR

Anita Sharma

Classics Fantasy Inspirational

4  

Anita Sharma

Classics Fantasy Inspirational

जीत का ताज

जीत का ताज

1 min
254

तुम रुको नहीं, तुम झुको नहीं। 

आज की मेहनत से कल पर राज तुम्हारा होगा। 


चुन चुनकर करो चुनौती पार तुम, 

चुनौती के बाद हर जीत पर हक तुम्हारा होगा। 


न घबराओ, न डरो तुम छोटी- छोटी रुकावटों से, 

इन्हें पार करके हर तरफ नाम तुम्हारा होगा। 


बदल दो इस जमाने के विचार, 

बनालो खुद की इक राह, 


क्योंकि नये रास्तों पर चल कर ही

मंजिल पर नाम तुम्हारा होगा। 


जीत लोगी उसी दिन दुनिया की हर जंग तुम, 

जिस दिन जीत का ताज सर पर तुम्हारे होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics