STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Drama

3  

Rashmi Lata Mishra

Drama

हमारा अभिमान तिरंगा

हमारा अभिमान तिरंगा

1 min
351

बना तीन रंग तिरंगा

हमे जान से है प्यारा

तेरी खातिर ही जियेंगे

हमे मरना भी गंवारा।


रंग हरा समृध्दि बताए

संग झूम ,झूम लहराए

कहे वीरों की अमर कहानी

और भगवा बलि दे जाए

रंग श्वेत कहे ये कहता देखो

है शांति का पथ प्यारा

तेरी खातिर ही जियेंगे

हमे मरना भी गँवारा।


ये लहर-लहर लहराए

आजादी को समझाए

कितनो ने प्राण गंवाये

तब अपना ध्वज फहराए

उनका बलिदान न भूलो

होगा उपकार तुम्हारा

तेरी खातिर ही जियेंगे

हमें मरना भी गँवारा।


कोई हिन्दू, सिख कहाये

कहे मुस्लिम, क्रिस्चन आये

बोली हो अलग तिहारी

पोशाक अलग हो जाये

पर तले तिरंगे आकर

बन जाये हिन्द ये प्यारा

तेरी खातिर ही जियेंगे,

हमे मरना है गंवारा।


यही गौरव भारत का

यही तो अभिमान हमारा।

तेरी खातिर ही जियेंगे

हमे मरना भी गंवारा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama