STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Others

3  

Rashmi Lata Mishra

Others

मौसम,गजल

मौसम,गजल

1 min
496


झूम के आ रही देख ठंडी हवा,

आज तो ऋतु बड़ी झूमती ने कहा,


पेड़ तो झूमते देख लो डाल भी,

आ गई यह हवा घूमती ने कहा।


मौसमी रंग तू है चढ़ा फागुनी,

टेशुओं को नजर घूरती ने कहा।


कुछ तो बोल दो मूरती ना बनो

आज मेरी सदा गूंजती ने कहा।


चाहती हूं तुझे जान लो जान से,

जानती रश्मि न भूली मुझसे कहा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन