STORYMIRROR

Anupama Gupta

Tragedy Children

4  

Anupama Gupta

Tragedy Children

गर्मी की छुट्टी

गर्मी की छुट्टी

1 min
202

जब हम छोटे थे 

कितनी सुखद होती थी

गर्मी की छुट्टी....

एक बार फिर से आई है 

गर्मी और छुट्टी ....


लेकिन ये मात्र

गर्मी की छुट्टी नहीं 

ये तो पूरे वर्ष भर 

से चली आ रही छुट्टी है।

इस छुट्टी का गर्मी, बरसात या शीत 

से कुछ लेना -देना नहीं।

ये छुट्टी मौसमी नहीं

ये छुट्टी है 

एक भयावह बीमारी की छुट्टी !


जिसके मिलने की कोई ख़ुशी नहीं 

जिस छुट्टी को लेकर 

बच्चा, बूढ़ा, जवान कोई 

उत्साहित नहीं।

हर कोई मायूस है 

हर चेहरे पर है एक डर

हर मोहल्ले में है मातम ....


अब बस दुआ है इतनी 

बीतती गर्मियों के साथ बीत जाए 

ये खतरनाक बीमारी वाला मौसम 

और आये एक 

सुखद वर्षा की झड़ी,

एक भयमुक्त मौसम...!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy