STORYMIRROR

yogita singh

Fantasy Others

3  

yogita singh

Fantasy Others

एक लड़का है

एक लड़का है

1 min
45

मेरी जिंदगी में एक ऐसा लड़का है, जो मुझे खोने से डरता है

उम्र भर का तो पता नहीं, पर अभी वो मुझसे बहुत प्यार करता है 


उससे कुछ खास सा रिश्ता है मेरा, जाने क्या जादू करता है

बस हर पल ना जाने क्यों, उसका ही ख्याल दिल में रहता है 


मेरी जिंदगी में एक ऐसा लड़का है, जो मुझे खोने से डरता है

जो मिलता है हो जाता है उसका, भोला भाला सा सीधा सादा है


उम्र से छोटा है बहुत पर ये बात, वो किसी को महसूस कहा होने देता है

एक अलग ही शख्सियत है उसकी, हर कोई उसे नहीं समझ सकता है 


कोई उसे समझे न समझे, वो हर किसी को समझता है

बहुत कुछ खो के पाया है उसको, अब मेरा दिल भी थोड़ा थोड़ा डरता है


मेरी जिंदगी में एक ऐसा लड़का है, जो मुझे खोने से डरता है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy