STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Fantasy

3  

Sonam Kewat

Romance Fantasy

दिल की बात

दिल की बात

1 min
253

कुछ पल ही सही 

मेरे साथ बिताओ ना 

मैं तो चल रही हूं 

तुम भी मेरे साथ आओ ना 


तुम होते हो तो 

प्यार सच्चा लगता है 

आजकल तुम्हारा साथ 

ज्यादा ही अच्छा लगता है 

इतनी जल्दी क्या है 

थोड़ी देर बाद जाओ ना


लोग वादे करते हैं 

करके भूल जाते हैं 

चलो क्यों ना हम 

एक नई मिसाल बनाते हैं 

मैं सारे वादे करूंगी 

तुम उन्हें मेरे साथ निभाओ ना


ये वक्त बड़ा कीमती है

इसे यूँ ही जाया ना करो

इश्क तुम भी करते हो

बार बार आजमाया ना करो

चलो इसी बात पर अब सारे

गिले शिकवे भूल जाओ ना



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance