STORYMIRROR

Sandip Kumar Singh

Classics

4  

Sandip Kumar Singh

Classics

धनतेरस

धनतेरस

1 min
252

धनतेरस आ ही गया, लेकर वित्त अपार।

 करे सभी धनवंतरी, पूजा चित्त गुहार।।


मां लक्ष्मी की हो कृपा, दौलत हो भरमार।

रहे कमी मत कुछ कभी,चमके अपना द्वार।।


दया करे धनवंतरी, रहे निरोगी गात।

स्वास्थ्य ही धन है बड़ा, ध्यान रखें दिन रात।।


लक्ष्मी साथ गणेश हों, पूजा नियम विधान।

प्रभु कुबेर का साथ हो, बढ़े सदा ही मान।।


भूलूं मत यमराज को, यम पूजा भी आज।

टाले अकाल मृत्यु को, जीवन में तब साज।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics