STORYMIRROR

Gunjan Johari

Tragedy

4  

Gunjan Johari

Tragedy

छुट्टी क्यों नहीं आती

छुट्टी क्यों नहीं आती

1 min
377

छुट्टियां आती है ,छुट्टियां जाती है

पर यारा,

औरत के जीवन में कोई छुट्टी

क्यों नहीं आती, 


सातों दिन, बारह महीने 

घर और नौकरी सम्भालती है

पर शिकायत कभी नहीं करती हैं

उसके हिस्से छुट्टी क्यों नहीं आती है


रखने में ख्याल सभी का 

खुद को भूल जाती है

सबकी पसंद का ध्यान रखते 

अपनी पसंद बताना भूल जाती है

उसके हिस्से छुट्टी क्यों नहीं आती है


कौन सा रंग पसंद है उसको

क्या करना वो चाहती है

खुद का‌ जीवन क्या होता है

वो‌ खुद ही भूल जाती है

यारा उसके हिस्से छुट्टी क्यों नहीं आती है


ध्यान सभी पर देती है

प्यार सभी को देती है

फुर्सत सभी को देती है

पर फुर्सत उन्हें नहीं मिलती है

उसके हिस्से छुट्टी क्यों नहीं आती।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy