STORYMIRROR

S N Sharma

Tragedy

4  

S N Sharma

Tragedy

फूल गुलाब के।

फूल गुलाब के।

1 min
250

जो गुलशन में खिले रहे

जो खुशबू से मिले रहे

वह गुलाब सुंदर गुलाब थे 

जो प्रेमिका को मिले रहे।

कुछ गुलाब ऐसे भी थे 

जो जेल से छूटे गुनहगार के

ऊपर उड़ाए गए।

कुछ गुलाब ऐसे भी थे

जो लुटेरों के चुनाव में जीत जाने के बाद

उनके चरणों में बिछाए गए।

कुछ गुलाब ऐसे भी थे जो 

सितमगरों की कब्रों पर चढ़ाए गए।

कुछ गुलाब ऐसे भी थे

जो तानाशाहओं के चरणों में बिछाए गए ।

यह सभी शापित गुलाब थे 

जो सुंदर होकर भी 

बर्बादी की राहों पर बिछाए गए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy