STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance Tragedy

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance Tragedy

चाहत

चाहत

1 min
416

चाहता हूँ तुझे सदियों से सनम मैं,

अपने दिल में मुझे बसा लेना,

कभी दूर न होना मुझ से सनम तू ,

हर पल मेरा साथ निभाना।


जब से तुझ को मिला हूँ सनम मैं,

याद सताती है तेरी हरदम,

रातें बिताता हूँ गिन गिन तारे सनम,

बिरहा की आग में मत जलाना।


चांदनी रात खीली है सनम तू

चेहरा तेरा चमका जाना,

तेरे चेहरे की रोशनी से सनम मेरा,

जीवन उजियारा बना जाना।


सूनसान जीवन में मिली है सनम तू ,

बसंत मेरी महका जाना,

अकेलेपन से गुज़र रहा हूँ सनम मैं,

इश्क की महफ़िल सज़ा जाना।


तेरे मिलन का प्यासा हूँ सनम मैं,

प्यास मेरी तू मिटा जाना, 

इश्क की ज्योत जला दे सनम तू ,

नफ़रत की आंधी हटा जाना।


नहीं जी सकता तेरे बिन सनम मैं,

जीवन हुआ है मेरा अधूरा,

"मुरली" तड़प मिटा जा सनम तू ,

मायूस मुझे कभी न बनाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama