सदाचार
सदाचार
सदाचार से जीवन में हरपल उजाला रहे,
हर दिल में प्रेम का दिल से बोलबाला रहे।
न हो झूठ कभी लब पर, न मन में कपट,
विचारों में सच्चाई की हमेशा माला रहे।
बड़ों का करो मान, छोटों से करो प्यार,
हर रिश्तेदार संग अपनापन निराला रहे।
न धन से कोई बड़ा है, न पद से है महान,
वही सदा श्रेष्ठ जो दिल का उजाला रहे।
पराई खुशी में भी जो अपनी खुशी ढूँढ़ लें,
न मन में कभी भी नफरत की ज्वाला रहे।
भलाई के पथ पर जो इंसान कदम बढाए,
मुसीबत में भी हौसले से राह उजाला रहे।
"मुरली" यही सच्चाई दुनिया से कहता है,
सदाचार जीवन में रब का रखवाला रहे।
रचना:-धनजीभाई गढिया"मुरली" (ज़ूनागढ-गुजरात)
