STORYMIRROR

Rajeev Kumar

Inspirational

4  

Rajeev Kumar

Inspirational

आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव

1 min
382

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं

बेशक खुशी में झूमें-नाचें-गाएं

पर खुशहाली में ये न भूल जाएं

इसका आगाज शहीदों के अंजाम से हुआ है।


इसकी कहानी नई पीढ़ी को बताएं

मिसाल दें उनके कारनामों के, उनकी बात बताएं

सिर्फ मखमली गीतों में ही न गुनगुनाएं

इसका आगाज शहीदों के अंजाम से हुआ है।


उनकी यादें कण-कण में है विराजमान

तुम भी कर लो उनकी देशभक्ति पे अभिमान

जान की बाजी पर खेल दिया उन्होंने इम्तहान

इसका आगाज शहीदों के अंजाम से हुआ है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational