STORYMIRROR

राही अंजाना

Inspirational

4  

राही अंजाना

Inspirational

राम का नाम

राम का नाम

1 min
259

राम के नाम का है सहारा मुझे,

 राम ने है दिया बस किनारा मुझे।

  राम ने है बनाया ये संसार और,

  राम ने ही बनाया है न्यारा मुझे ।


राम ने है उठाया गिरा जब भी मैं,

 राम के बिन न कुछ है गवारा मुझे।


राम के नाम की ऐसी धुन है लगी,

 पार नदिया के प्रभु ने उतारा मुझे।


मैं भटकने लगा राह जब भी कभी,

  राम ने ही दिया है इशारा मुझे। 


राम रट में रमी ऐसे दुनियां मेरी,

 राम ने ही तो समझो संवारा मुझे। 


भूल कर भी न भूलूँ मैं प्रभु राम को, 

  राम का ही मिले बस सहारा मुझे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational