अग्निपथ
अग्निपथ
मुश्किल राहों पर हमे चलना सीखना होगा,
अग्निपथ पर जलकर मंजि़ल को पाना होगा।
कांटेभरी राह पर चलकर जो घुटने टेक देते हैं,
उनको मंज़िल के लिए लड़ना सीखना होगा।
कह दो इस आँधियों को कभी रास्ता रोकें नहीं,
दीप बनकर हर अँधेरे में उजाला फैलाना होगा।
ठोकरें खाए बिना कभी कामयाबी नहीं मिलती,
पटकर खुद को हमेशा सँभलना सीखना होगा।
वक्त की हर चोट को जो मुस्कुराकर सह लिया,
उसको दुनिया की नज़र में ढलना सीखना होगा।
पाँव भले ही थक जाए, दिल में इरादे कम न हों,
अपने सपनों के लिए हमे मचलना सीखना होगा।
'मुरली' राह कठिन हो तो कभी हिम्मत न हारना,
अग्निपथ पर चलकर नया इतिहास रचना होगा।
रचना:-धनजीभाई गढिया "मुरली"(जूनागढ़)
