STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

ध्वनि

ध्वनि

1 min
2

सुनाई पड़ी जब मुझको तेरे पाँव की ध्वनि,
सज-सँवर सी गई मेरे मन के भाव की ध्वनि। ​

तेरे मुस्कुराने से खिल गई है दिल में चाँदनी,
रवाँ है रग-ब-रग में एक भीगी रागिनी-ध्वनि। ​

झुकी पलकों से जब तूने बुना इक रेशमी जादू,
लगी दिल को छूने वो अतिशय मोहिनी-ध्वनि। ​

सजे केशों में जूही, और हाथों में कंगन छनके,
उठी फिर रूप की सरगम, खिली कामिनी-ध्वनि। ​

तेरे आने से दूर हुआ है मेरा जुदाई का ग़म,
दीपक बन के चमकी है नज़र की रोशनी-ध्वनि।

तुझे देखा तो मेरे इश्क़ में लहराने लगी बसंत,
मदहोश बना गई तेरे बेशुमार हुस्न की ध्वनि। ​

तन्हा मेरे मन में तेरी यादों का खिल गया मौसम,
"मुरली" में तुझे सुनाऊँगा इश्क़ के राग की ध्वनि।

 रचना:-धनजीभाई गढीया"मुरली" मुरली"(ज़ूनागढ-गुजरात)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama