STORYMIRROR

Alka Nigam

Romance

3  

Alka Nigam

Romance

बारिश-2

बारिश-2

1 min
265

बारिश के इस मौसम में

आओ थोड़ा रूमानी हो जाएं


झंकृत जो कर दे तन और मन को

रिमझिम की लड़ियों से वो वीणा बजाएं


ओढ़ के वो मिट्टी की सौंधी सी ख़ुशबू

गिरती हुई बूंदों के अल्फ़ाज़ों की गुफ़्तगू


कुछ तुम समझो कुछ हम सुनाए

वो जो कम हो गया था झीलों का पानी


उफनते अरमानों से उसको बढ़ाएं

कशमकश न हो कोई कहीं दुनियादारी की


इंद्र के धनुष से बाण प्रेम के चलाए

हो जाने दे गुम मिल के दो हस्तियों को


भीगे से शामियाने तले एक शमा जलाएं

आओ थोड़ा रूमानी हो जाएं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance