STORYMIRROR

Ekta Kochar Relan

Drama

3  

Ekta Kochar Relan

Drama

बाबा

बाबा

1 min
293

कुछ नाराज़ हुए मेरे बाबा

आंखों में पानी ले आए मेरे बाबा

छोटी थी मैं कल भी, 

आज भी छोटी हूं बाबा।


तेरे नाप तोल को न

कल समझ पायी,

न आज समझूंगी बाबा

तू उड़ेल दे मुझ पर पूरा जहां

फिर भी तुझे कम लगेगा बाबा।


विदा तो तूने कर दिया

पर मन से न कभी अलग हूं बाबा

हिसाब किताब सब तुझसे ही जाना

तू ही मेरी पूरी दुनिया बाबा।


तेरे आशीर्वाद से ज्यादा न कुछ चाहूँ

तुम्हीं जमीं तुम्हीं आसमां बाबा

जीवन में हर रंग को तुमने बताया

पर तेरे बिना हर रंग फीका लगे बाबा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama