STORYMIRROR

Ekta Kochar Relan

Inspirational

3  

Ekta Kochar Relan

Inspirational

भारत के रत्न

भारत के रत्न

1 min
318

नफ़रत की भाषा को

अब हम भुला देंगे। 

हम युवा है भारत के

गुलशन महका देंगे।। 

मिट्टी से हमने सीखा

सब को गले लगाना। 

रग-रग में बसा है

काम सबके आना।। 


खून में हमारे वफ़ा

ही आती है। 

प्यारी ये भाषा उत्साह

जगाती है।। 

मेरे भारत के रत्नों तुम

भारत की जान हो। 

तुम हिंद का गौरव हो,

हिंद का मान हो।। 


तुम्हारे बुलन्द इरादे,

देश मजबूत बनाएँगे। 

बस हौसला रखना, 

तुम जहां की धड़कन हो। 

देश की उन्नति की तुम 

तस्वीर हो। 


तुम में है अथाह शक्ति, 

तुम्हें अंधकार मिटाना है। 

आज प्रण ये कर लो,

कुरीतियों को जड़ से

मिटाना है।। 

समानता का भाव हर

रूह में जगाना है।। 

जय हिंद



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational