STORYMIRROR

Ekta Kochar Relan

Romance

3  

Ekta Kochar Relan

Romance

तू ही मेरा जीवन है

तू ही मेरा जीवन है

1 min
229

तू ही मेरा जीवन है

तू ही मेरा संसार,

तेरा साथ है तो

है जीवन में आशा विश्वास,

तेरा साथ है तो

मुश्किलों में भी हसूं दिन-रात,

उतार-चढ़ाव डगर में जब भी आए

वचन तुमने हर दम निभाएं,

क्या तू जाने मेरे साथी,

मेरे जीवन की सांसों की डोरी

बंधी है तेरे प्यार में,

बिंदी, चूड़ी, कंगना पहने

सजी हूं तेरे श्रृंगार में,

मंगल कामना करुं तेरी

तू ही मेरा जीवन ,

तू ही मेरा संसार।


तुम मेरे हृदय की धड़कन

तुम ही जीवन का आधार, 

तुम मुझे प्राणों से प्रिय

चाहत, स्नेह का अद्भुत दिव्य उपहार,

निर्जला रखूं ये त्योहार

कर चांद का इंतजार,

फिर करूं तेरा दीदार

मंगल कामना करुं तेरी,

तू ही मेरा जीवन है

तू ही मेरा संसार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance