STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance

4  

AVINASH KUMAR

Romance

जीवन के बाद

जीवन के बाद

1 min
412

जीवन के बाद कुछ तो होता होगा

शायद जमी से जाने के बाद,

कोई बादलों में छिप कर सोता होगा,


जब शरीर भी हमारे साँसों से जुदा होता होगा,

जरूर कोई बाहें फैलाये इंतज़ार में होता होगा,

जब कभी लफ्ज़ चुनना मुश्किल हुआ होगा,

शायद तब भी कोई खामोशी को हमारी सुन लेता होगा,


दर्द जब कभी आँखों से हमारी झलकता होगा,

देख कर ऐसे आसमां से हमें,

किसी अपने का दिल दुखता होगा,

शायद तभी कभी-कभी,

बिन मौसम ही बादल बरसता होगा।


जीवन के बाद आखिर कुछ तो होता होगा

अधूरे सपने फिर से संजोता होगा 

किसी की याद में दिल बेचैन होता होगा

उसे पाने की चाह में

अगला जन्म लेने की सोचता होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance