STORYMIRROR

Rajeev Kumar

Romance

4  

Rajeev Kumar

Romance

प्यार के खेल में

प्यार के खेल में

1 min
338

प्यार के खेल ऐसे खेले जाते हैं

कि दिल हार कर दिल जीते जाते हैं।


वर्षों से प्यासा रहा जिसके लिए दिल

उसी के दिए गए ग़म के आँसू पीते जाते हैं।


वो कुरेदते रहते हैं जख्मों को उनके

जो आपके हर जख्मों को सीते जाते हैं।


सारा इल्जाम अपने सिर ले लिया जिसने

भरी महफील में वही घसीटे जाते हैं।


कोई बिछाए रहता है राहों में पलकें

कोई अपनी नज़र को समेटे जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance