STORYMIRROR

Dilip Kumar

Classics Fantasy

4  

Dilip Kumar

Classics Fantasy

अप्सरा

अप्सरा

1 min
313

धरती की प्यारी परी, 

दिखाई नहीं देती ,

विलुप्त हो गई हैं शायद ! 


धरती पर हवा-धुआँ 

सब कुछ प्रदूषित हो गया है। 

अप्सरा लोक से धरती पर 

आने के क्रम में,

वायुयान के पंखों से टकराकर, 

प्राकृतिक पंख इनके 

क्षत-विक्षत हो गये शायद।  


थोक के भाव चेहरे पर 

खासकर होंठों पर 

लिपस्टिक लगा कर 

परी होने का स्वांग तो भरा जा सकता है। 

उड़ने के लिए पंख 

पर 'पर' कहाँ से लाओगी ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics