STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Fantasy

4  

Sonam Kewat

Tragedy Fantasy

ऐ जिंदगी

ऐ जिंदगी

1 min
167


क्या कहूं कि क्या क्या दिखाया है तूने 

कैसे कहूं कि बहुत रुलाया है तूने 

दिल को सन्नाटे से भर कर 

दुनिया में शोर मचाया है तूने 


मैं तो तुझे साथ लेकर चल रही हूं पर 

रास्तों में ठोकर लगाया है तूने 

मैंने तो कितने नए रास्ते थे बनाएं पर 

हर बार रास्तों में गिराया है तूने 


मैं खुदा पर एतबार कर रही थी पर

खुद को सबसे बड़ा बताया है तूने 

मुझे हाथों की कठपुतली बनाकर 

अपने इशारों पर नचाया है तूने 


जिंदगी अब और कितना तड़पाएगी 

ना जाने कितने हद को तोड़ा है तूने

तू रूठी थी और मैं मनाने भी आयीं 

पर वहाँ भी बेवजह मुंह मोड़ा है तूने


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy