अगर आप होते
अगर आप होते
आज कामयाबी मिली है मुझको,
बस आपकी कमी है मुझको।
कितना अच्छा होता जो आप दोनों होते,
हम आपको अपनी सफलता बताते
और आप बदले में आशीर्वादों की झड़ी लगाते।
एक गर्व भरी मुस्कान आपके चेहरे पर होती,
खुश होकर सबको मेरी कामयाबी के किस्से सुनाते।
बनता हलुआ पूरी खीर रसोई में
भोग लगा भगवान का मेरा मुँह मीठा करवाते।
बहुत याद आ रही है माँ पापा आपकी
काश इतनी जल्दी न ईश्वर आपको अपने घर बुलाते।
मिलता थोड़ा और लाड़ प्यार हम बच्चों को
आप भी हम बच्चों को कामयाब होते देख पाते।
