STORYMIRROR

Juhi Grover

Romance

4  

Juhi Grover

Romance

अच्छे दोस्त नहीं हो तुम

अच्छे दोस्त नहीं हो तुम

1 min
336

अच्छे दोस्त नहीं हो तुम,

मैं बहक रही हूँ, तो मुझे बहका रहे हो,

मैं समझ नहीं रही, तो नासमझ बना रहे हो।


अच्छे दोस्त नहीं हो तुम,

मैं दूर जाने को कहती हूँ, पास आ रहे हो,

मैं तन्हा हूँ, तन्हाइयों का फायदा उठा रहे हो।


अच्छे दोस्त नहीं हो तुम,

मैं इकरार नहीं करती, इज़हार कर रहे हो,

मैं दोस्त समझती हूँ, प्यार का एहसास दिला रहे हो।


अच्छे दोस्त नहीं हो तुम,

मैं होश में हूँ, बेहोश रहना सिखा रहे हो,

मैं मौत की ओर हूँ, ज़िन्दगी की ओर ले जा रहे हो।


अच्छे दोस्त नहीं हो तुम........! 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance