STORYMIRROR

Aishani Aishani

Romance

3  

Aishani Aishani

Romance

अभी अधूरी है मुलाकात

अभी अधूरी है मुलाकात

1 min
197

अभी नहीं..! 

अभी कैसे जाने दूँ तुम्हें

कैसे कह दूँ अभी विदा..? 

अभी तो आए हैं हम

ज़िंदगी में एक दूजे के..

देखो ना..! 

चाय की प्याली अभी खाली नहीं हुई

ये हाथों के मेहँदी की लाली भी वैसी ही

कितने ख़्वाब बुने भी नहीं हमने

कितने पूरी करनी है अभी बात

अभी बीते भी नहीं मौसम रंग के

कहाँ हुई अभी दीपों की बात.....! 

अभी कैसे कह दूँ विदा तुम्हें

अभी अधूरी है ये मुलाकात....!! 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance