STORYMIRROR

आशिकी ज़िन्दगी फिर हमारी शुरु

आशिकी ज़िन्दगी फिर हमारी शुरु

1 min
2.2K


लो सफर हो गई जिंदगी फिर शुरु

आशिकी ज़िन्दगी फिर हमारी शुरु


दिल में उम्मीद चाहत की मेरी बढ़ी

जुस्तजू फिर मिलन की हमारी शुरु


लो सफर हो गई जिंदगी फिर शुरू


क्या बताऊँ तुम्हें ख्वाब दिल आज मैं

नींद में गुफ्तगू तुमसे दिल अब शुरू


मैं दीवाना बना हूँ सनम अब तेरा

देख लो सादगी बंदगी दिल शुरू


लो सफर हो गई जिंदगी फिर शुरू


भूलने अब लगा फिक्र सारी जहाँ

अब फिक्र दिल को मेरी तुम्हारी शुरू


अब मिलन दिल की मेरी ज़ुबान बन गई

कैफियत शायरी दिल सुख़न अब शुरू


लो सफर हो गई जिंदगी फिर शुरू


मौत की अब तमन्ना तेरी याद में

जीना-मरना वजह सब है तुमसे शुरू


आख़िरी बात मंज़र ना तुमसे कहा

रात भर जाना सिलसिला अब शुरू।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama