STORYMIRROR

आज कल मुझको हुआ है क्या।

आज कल मुझको हुआ है क्या।

1 min
381


आज कल मुझको हुआ है क्या,

यादों में उसके अक्सर खोया रहता हूँ।

दीवाना सभी कहते हैं मुझको,

पूछते है मुझसे, ये क्या हो गया है तुझको।


देखो फूलों को, उस पंछी को,

क्या पूछे, वो मुझसे,

[बता कौन है वो]

पगला गये हैं ये सारे,

या फिर पगला गया हूँ मैं।


दीवाना सभी कहते हैं मुझको,

पूछते हैं मुझसे, बता कौन है वो।


हाँ, सच बात है यह,

लो सुन लो वो कौन है वो।

वो बड़ी चालू है,

वेरी सिल्ली है वो,


बड़ी प्यारी है,

लाइक ए बिल्ली है वो,

कभी शेरनी है वो,

लड़ती ऐसी है वो,


हाँ, यही है वो,

जिसे पूछते तुम ,

हाँ, जिसे पूछते तुम सभी।


अब नाम मैं उसका क्यों बताऊँ,

जाओ पूछ लो तुम सभी उसी से…

पूछ लो तुम सभी उसी से।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy