STORYMIRROR

मधुलिका साहू सनातनी

Tragedy Others

4.5  

मधुलिका साहू सनातनी

Tragedy Others

युद्ध तो होता है

युद्ध तो होता है

1 min
18

युद्ध तो होता है

युद्ध होता है
कौन कहता है
युद्ध सीमाओं पर होता है ?
जब भी युद्ध होता है
सोचती हूँ
क्या युद्ध सीमाओं पर होता है
युद्ध होता है
औरतों के शरीरों पर
बदन नुचवाने को मजबूर
पिल्स देकर
थके हारे
सैनिक शरीरों की जरूरतें
पूरी करने 
औरतें बनायी जाती
गदराई शरीरों वाली
मासूम बच्चियां
शत्रु देश की गुलाम बनती
रेप को झेलने को मजबूर 
पिल्स देकर
एबॉर्शन करवाती
मजबूर बच्चियाँ औरतें
क्या कुछ नहीं सहती
कौन कहता है
युद्ध सिर्फ सीमाओं पर होता है
युद्ध तो होता है
औरतों के शरीरों पर



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy