STORYMIRROR

मधुलिका साहू सनातनी

Abstract Inspirational

4.5  

मधुलिका साहू सनातनी

Abstract Inspirational

इच्छाएँ

इच्छाएँ

1 min
15


जीवन के पृष्ठ
बदलते ही जा रहे हैं
जरा जल्दी जल्दी ही
शायद कुछ आपाधापी में
कितनी ख्वाइशें
रह गयी अधूरी
अभी खुल कर
जी कहाँ पायी थी
सपनो की उड़ान
उड़ कहाँ पायी थी
आसमान में
उड़ने के सपने अधूरे है
सागर के गोते
हाथ फैलाये बुला रहे
मछलियों संग तैरना बाकी
जलपरी बनना भी बाकी 
चाँद की सैर भी बाकी
तारों को छूना अभी बाकी
सबसे ज्यादा
अभी तो तुम्हारा प्यार
भी अधूरा है
पड़नाती पड़पोतों संग
छुपा छुपाई अभी बाकी है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract