STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract

4  

मिली साहा

Abstract

रामनवमी

रामनवमी

1 min
399

भगवान विष्णु के, राम अवतार रूप में,

अवतरण का उत्सव रामनवमी त्योहार।


दशरथ पुत्र बन आए, धरती पर विष्णु,

जब बढ़ने लगा अधर्म और अत्याचार।


मिला रावण को, अमरता का वरदान,

ज्ञानी होकर भी वो करता था दुराचार।


तब भगवान विष्णु ने, श्री राम रूप में,

रावण की दुष्टता का, किया था संहार।


पूजन किया था श्रीराम ने माँ दुर्गा का,

प्रकाश किया धरा पर, मिटा अंधकार।


चैत्र नवरात्रि समापन का भी यह दिन,

राम जन्मोत्सव आज मना रहा संसार।


मर्यादा पुरुषोत्तम राम जिनके मन बसे,

सुखदाई है जीवन, ये जन्म हुआ उद्धार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract