STORYMIRROR

manisha sinha

Drama

3  

manisha sinha

Drama

ये प्यार

ये प्यार

1 min
332

तुमसे प्यार जो किया,

बस एक भूल हो गई

आसमान को ज़मीन पर लाने की 

जिद सी हो गई।


कहते थे सब नामुमकिन सा है,

ये तेरा मेरा प्यार 

पर हर हाल में तुझे पाने की,

जुनून सी हो गई ।


फ़ितरत ना थी मेरी कि,सिर

झुका दूँ किसी के वास्ते 

और आज सरेआम,

दिल की नीलामी हो गई।


क्यों बेपरवाह सा हो गया था , 

तुझे पाने की होड़ में

क़िस्मत की बेवफ़ाई तक ना ,

दिखाई दे सकी।


तुम्हें भी तो ना मंज़ूर था

यूँ जीतना मेरा,

मैं कतरा कतरा बिकता रहा

और तू आबाद होती गईं।


तुमसे प्यार जो किया

बस एक भूल हो गई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama