STORYMIRROR

manish shukla

Action

4  

manish shukla

Action

ये मुल्क मेरा मान है

ये मुल्क मेरा मान है

1 min
424

ये युद्ध का एलान है,

नफरत तेरा ईमान है,

मत भूल मेरे दोस्त तू  

ये मुल्क मेरा मान है।


तेरी नफरत को हम मिटा देंगे,

उस बीज को जड़ से हिला देंगे,

तेरे दिल में भी भारत माँ के लिए

प्यार की लौ जला देंगे।


मत भूल मेरे दोस्त तू,  

ये मुल्क मेरा मान है... 

आजाद भारत की भूमि में 

आजादी के नारे लगा रहा। 


नापाक इरादे दिल में लिए, 

अपनों का रक्त बहा रहा

वो रक्त मेरी जान है,

ये मुल्क मेरा मान है।


अपनों का खून बहा के तू, 

जीत का जश्न मनाता है  

दहशत गर्दी के खेल में

अपनों को मौत दिलाता है

मत भूल ये गौरव गान है 

हम राष्ट्र पर कुर्बान हैं।


माँ माटी बांटने वाले

तेरा नाम हम मिटा देंगे,

इस साजिश के दौर से,

पर्दा हम गिरा देंगे।


नफरत भरी दीवार में,

मानवता की सेंध लगा देंगे 

हिन्दू- मुस्लिम करने वाले,

माँ का आँचल रंगने वाले,

तुझे प्यार का सबक सिखा देंगे,

तेरी नफरत दिल से मिटा देंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action