होलियारे
होलियारे

1 min

256
होली के होलियारे,
करत गजब तमाशे,
चेहरा रंग- बिरंगा लेकर,
फोड़त खुशियों के फव्वारे।
बजत ढ़ोल- नगारे,
मस्ती मा झुमत सारे,
गुझिया मा भंग मिलाके,
चकाचक झूमत सारे।
प्यार का त्योहार,
गले मिल खेलत होली,
भौजी के रंग लगाकर,
करत सब हंसी- ठिठोली।
साल भरे का गुस्सा,
होलिका मा दहन कर आते,
सारे गले- शिकवे भूल,
प्यार का रंग लगाते,
होली के होलियारे,
करत गजब तमाशे,
चेहरा रंग- बिरंगा लेकर,
फोड़त खुशियों के फव्वारे।