STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Fantasy Inspirational

3  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Fantasy Inspirational

ये मेरा ख़ुदा

ये मेरा ख़ुदा

1 min
220


आशना हूँ मैं सितारों का बे - हद से ज़ियादा 

यूँ तो बेख़ुदी में ज़िया करता हूँ मैं हद से ज़ियादा 


तल्खियां मेरी, मेरी मोहब्बत का इम्तहान लिया करती हैं 

उनकी आदत है, बे - बजहा मुझको परेशान किया करती हैं 

 

आईना तुझसे ख़फ़ा हो तो हो जानम 

मुझको तो मिरे यार की तस्वीर साफ़ दिखा करती है 


और एक शेर अर्ज़ किया है मुलहाइज़ा फरमाइए हाज़रीन 

अज़ब सा कारीग़र है ये मेरा ख़ुदा 

अज़ब सा कारीग़र है ये मेरा ख़ुदा 


माँगता एक हूँ तो देता है चार मेरा ख़ुदा 


उसकी मेहरबानी से मुझे इश्क़ हुआ बे - हद से ज़ियादा 

दिल भर दिया पियार से मेरे यार ने बा - क़ायदा 

सांस सांस दिन रात बस तान उसी की बजती है 

एक एक पल जीवन की ऊर्जा उसी से मिलती है 


आशना हूँ मैं सितारों का बे - हद से ज़ियादा 

यूँ तो बेख़ुदी में ज़िया करता हूँ मैं हद से ज़ियादा 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy