STORYMIRROR

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

4  

DR ARUN KUMAR SHASTRI

Inspirational

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज : मेरी शान , आन , जान तिरंगा

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज : मेरी शान , आन , जान तिरंगा

1 min
270


भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

मेरी शान, आन, जान

तीन रंग का तिरंगा  

ही है संसार में मेरी पहचान, 

हम पहले भारतवासी फिर कुछ और  

हम मानवता के पुजारी दिल से सिरमौर  

रंग केसरिया वीरता का प्रतीक  

रंग श्वेत शांति का प्रतीक  

रंग हरा मिलाया इसमें हरियाली का  

नीले रंग का चक्र बीच में  

वैश्विक सद्भाव का है द्योतक  

सबके विकास का प्रगति का , 

स्वतंत्रता का एक मात्र अग्रिम पोषक है  

हम न डरते हैं न डराते हैं किसी को  

आँख दिखाये गर हम को कोई तो, 

उसके काल बन जाते हैं  

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज  

मेरी शान, आन, जान  

तीन रंग का तिरंगा  

ही है संसार में मेरी पहचान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational