STORYMIRROR

Maneesha Agrawal

Inspirational Others

4  

Maneesha Agrawal

Inspirational Others

विश्वास

विश्वास

1 min
271

बुरे समय में करते याद

अच्छे समय में जाते भूल

जब समय पर नहीं हों काम

जब मन से हों परेशान

तब बनाना होगा विश्वास

उस परमात्मा पर

जो हैं पालनहार जगत के

जिनकी मर्ज़ी के बिना

हिलता नहीं एक पत्ता भी

करना होगा विश्वास सदा

उस अनंत ईश्वर पर।


जब मिलते नहीं हो मन

जब विचारों की हो अनबन

जब लोगों का आपस में

बनता नहीं हो सामंजस्य

तब करना होगा विश्वास

अपने आप पर

करना होगा समझौता भी 

समय पर मिलाकर अपने कदम।


विश्वास है एक आधार

आपसी समझदारी का

आपसी मेल मिलाप का

आपसी सौहार्द बनाने का

विश्वास रखें अपने आप पर

अपने किये कामों पर

तभी मिलेगी सफलता

यही है राज़ विश्वास का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational