STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

नशा मुक्त समाज

नशा मुक्त समाज

1 min
332

नशा मुक्ति अभियान चला कर,ज्ञान हमे फैलाना है।

नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो बिखरे परिवार संजो लो।।

समाज को जागरूक करने,घर घर संदेश पहुंचाना है।

नशे की सबसे बड़ी मार, बर्बाद  करे, सुखी परिवार

बीड़ी, सिगरेट , गुटखा, तंबाकू

स्वास्थ्य संपदा के डाकू।।


रोकनी होगी अब बर्बादी,बदलना होगा अब ये जमाना

अंधकार मे डूबे हुओ को, नशे की लत से मुक्त करवाना।

नशा मुक्ति अभियान चला कर, ज्ञान हमे फैलाना।

आओ मिल कर कदम बढाए नशा मुक्त समाज  बनाए।


अपराध बढ रहे नशे के कारण, मिलकर इसका करे निवारण

आओ मिलकर शपथ खाए,नशे से मुक्त समाज बनाए।

गृह कलेश नशे से होते, पीढी दर पीढी जो नशे को ढोते

कोई दुखी रहे ना, सुहागिन विधवा होने न पाए।

बहन, बेटियों की आबरू सुरक्षित हो जाए।

नशे मे अपराध होते भारी, आँगन वीरान होने न पाए।


नशे की लत मे डूबे हुओ को अंधकार से मुक्त कराये।

नशा मुक्त समाज हो,आओ मिलजुल कर शपथ खाए।।

आओ मिलजुल कर स्वस्थ्य खुशहाल समाज  बनाए।

आदर्श भारतीय होने का फर्ज निभाये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational