STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Romance

3  

संदीप सिंधवाल

Romance

वेलेंटाइन - चॉकलेट डे

वेलेंटाइन - चॉकलेट डे

1 min
168

मीठे पर कड़वा - चॉकलेट डे


मीठे पर हल्का कड़वा सा है यार मेरा 

एक चॉकलेट देने से बढ़ता प्यार मेरा। 


जिस फलक तक चलती रहे तू साथ

वहीं तक जीने का सफल सार मेरा। 


जाने किस कड़ी से जुड़े रहते हैं दिल

दिखता कहीं नहीं दिल का तार मेरा।


होश में आऊं तो बात करूं दुनिया की

बहुत सहता है मार, दिल लाचार मेरा। 


'सिंधवाल' के आने की खबर करो उन्हें

बेसब्री से करता होगा वो इंतजार मेरा। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance