माता रानी - जयकारा दोहे
माता रानी - जयकारा दोहे
1 min
251
ऊंची तेरी ओट पे, ममता रूप अपार।
माता तेरी कृपा से, धन्य हुआ भरदार।।१।।
माता तेरे नाम को, जपता रौठिया ग्राम।
सौबत दस्ता मेल से, भव्य हो तेरा धाम।।२।।
श्रीखाल रज पावन है, रस बरसे कण कण।
मृदा जान जोत पर, राखे नजर हर क्षण।।३।।
माता तेरे द्वार पर, मिटती सबकी प्यास।
विपदा की हर घड़ी पे, तुझसे सबकी आस।।४।।
माता से छुपता नहीं, जो करता जग बैर।
सब ही तेरे पूत हैं, सबकी राखे खैर।।५।।
