STORYMIRROR

Radha Shrotriya

Drama Fantasy Inspirational

4  

Radha Shrotriya

Drama Fantasy Inspirational

उजालों के जुगनू

उजालों के जुगनू

1 min
54

हौले से रात का पर्दा सरका कर

उजालों के जुगनू,

भर लायी हूँ,

अपने आँचल में


और बिखेर दिये हैं,

तुम्हारी राह में ! 

जैसे वो बचपन में तुम, 

जादू से

टाफीयाँ बिखेर देते थे

मेरी राह में !


पता है ! मंजिलों पर

पहुंचाने वाली राह, 

आसान नहीं होती !

पर कितनी ही मुश्किल

क्यों न हो,

 गर इन लकीरों से जुड़ा

तेरा हाथ है, तू साथ है !


तो एक दिन मंजिल,

खुद हमारे कदम चूमेगी !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama