STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

तुम मेरी हो ?

तुम मेरी हो ?

1 min
269


मैं जब जब खुद से 

खफा होता हूँ      

मैं तब तब तुम से 

दूर चला जाता हूँ,

पर फिर भी तुम से 

दूर रह कहाँ पाता हूँ, 

पर जब जब तुम मेरा 

ये दिल दुखाती हो 

मैं तब तब खुद से 

खफा हो जाता हूँ ,

चंद शब्दों में मैं तुम्हें

कैसे समझाऊं कि

क्या क्या है इस दिल 

में मेरे तुम्हारे लिए, 

क्योंकि शब्द तो होते हैं

पर भाव कहाँ से लाऊँ 

मैं तुम्हारे बिना और 

मैंने मान लिया जो कुछ है,  

वो सब सब तेरा ही है 

पर तुम मेरी हो फिर 

दूर क्यों हो ये तुम 

समझाओ मुझे ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance