STORYMIRROR

Neha Dhama

Tragedy

4  

Neha Dhama

Tragedy

टूटती अर्थव्यवस्था

टूटती अर्थव्यवस्था

1 min
272

टूटती अर्थव्यवस्था ने आज 

देश की कमर तोड़ दी 

चरमरा गई रीढ़ बोझा उठाते उठाते  

कलाई मरोड़ दी

बनना था जिसे देश की 

आन बान शान

भूख से बौखला अपराधी बन गया  

भटक गया राह से धरती का लाल  

आंतकवादी बन गया

कही बेरोजगारी तो कहीं भुखमरी है 

कही दंगा तो कहीं आगजनी है 

कर्ज और महंगाई ने परिवारों को

निगल लिया 

पेट्रोल , डीजल आसमान में

उड़ते नजर आए , 

फल और सब्जियां सोने के

भाव खरीदी , बेची जाएं

कालाबाजारी , घूसखोरी ने देश को 

खोखला कर दिया 

खा गए जनता के खून पसीने की 

कमाई चुनिंदा पूंजिखोर

कुछ सफेद पोशों ने जात पात 

के नाम पर भारत माँ का लहूँ बहाया है

कब तक आम आदमी समेटता रहेगा  

बिखरे घरोंदो को 

रों - रों कर जोड़ता रहेगा टूटकर  

 बिखरे सिक्कों को ।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy