STORYMIRROR

Navneet Gupta

Drama Others

4  

Navneet Gupta

Drama Others

टेलैन्टिड पर टेलैन्टिड बच्चा नहीं?

टेलैन्टिड पर टेलैन्टिड बच्चा नहीं?

1 min
326

जमाने की रफ़्तार तो देखिये जनाब॥

वो टेलैन्टिड थे, टेलैन्टिड से शादी भी कर ली॥

सारे रति कर्म चलते ही हैं, अवरोधकों के साथ

बच्चे बिल्कुल नहीं

या

बाद में कभी मन बना तो॥

नाम सूने हैं नाप सब ने

आई वी एफ

सरोगैसी

ऐग फ्रीजिंग

और ताज्जुब कि 

एम्प्लोयर लाखों पैसे देगा॥


भाई बड़े बड़े व्यापार आ गये

सबके अपने अपने॥

आज सब खुश॥

उन सब को यहीं खुद पर 

विराम चाहिये॥

वो प्रकृति पर

भगवान पर

विश्वास 

नहीं ही कर रहे॥

ये सब के सब 

बौद्धिक डकैत है

अपनी ही क़ौम को विराम दे रहे हैं॥

कमाने की उड़ाने की होड़

कहाँ ले जा रही है

नये मानकों जमाने की ओर॥


क्या कोरोना

जाते जाते 

यही सीखा के गया है॥

मौज मस्ती ही जीवन है॥

किसने किस का किया है

आनन्द के लिये कुत्ते बिल्ली काफ़ी है ,

भाग्यशाली वो॥

या वो भी कोसते होंगे

इंसान की बौद्धिकता ने 

उन्हें भी बंधक बना रखा है॥

कभी वे भी आज़ादी के प्रयास ना करें बैठे॥

ए आई के जमाने में कुछ

नये जमाने आने हैं॥


हम हों ना हों…..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama