STORYMIRROR

Karan Mistry

Romance

2  

Karan Mistry

Romance

थोड़ी मोहब्बत

थोड़ी मोहब्बत

1 min
675


इश्क़ में तेरे नाम के कुछ खत लिखने बाकी है

कोरे कागज़ में तेरे लिए ग़ज़ल लिखनी बाकी है

तू हाथ दे तो अभी तेरा हाथ थाम सकता हूँ

पर अभी थोड़ी मोहब्बत करनी बाकी है।


सावली सी शाम में तेरा इंतज़ार करना बाकी है

ज़िन्दगी का हर लम्हा तेरे साथ जीना बाकी है

तेरी चाहत में खुद को तेरे नाम तो कर दिया

पर अभी थोड़ी मोहब्बत करनी बाकी है।


हर रोज़ तुझे मिलने के कई बहाने बनाने बाकी है

बात हो गर बिछड़ने की तो उदास होना बाकी है

तेरे दिल में मेरे लिए कुछ तो जगह होगी

पर अभी थोड़ी मोहब्बत करनी बाकी है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance