STORYMIRROR

Abdul Rahman

Romance

3  

Abdul Rahman

Romance

तेरे ख्यालों में

तेरे ख्यालों में

1 min
268

तेरे ख्यालों में खोने लगा हूं,

तेरा तेरा तेरा होने लगा हूं।।

रातों में अब जगने लगा हूं,

अनजानी राहों में चलने लगा हूं।

मुझको जाने क्या हो गया है,

तनहा तनहा अब होने लगा हूं।।1।।

तेरे ख्यालों में खोने लगा हूं,

तेरा तेरा तेरा होने लगा हूं......


हवाएं ये अब ऐसी लगे,

खुशबू में तेरी लिपटी लगे।

दुनिया ये मेरी क्या मैं कहूं,

तुझमें ही ये सिमटी लगे ।।2।।

प्यार में पागल होने लगा हूं,

तेरा तेरा तेरा होने लगा हूं....


खुदा से जो की थी कभी,

दुआ ओ मेरी तू ही तो है,

दिल को मेरे जो बख्शा है उसने,

सुकूँ ओ दिल का तू ही तो है।।3।।

खुशी से मैं तो रोने लगा हूं,

तेरा तेरा तेरा होने लगा हूं......


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance