STORYMIRROR

Abdul Rahman

Romance

3  

Abdul Rahman

Romance

प्यार मेरे

प्यार मेरे

1 min
239

अए प्यार मेरे मुझसे तुम नाराज कभी भी मत होना,

मर जाएंगे हम रो रोकर तुम दूर कभी भी मत होना।

बतलाए क्या तुमको अए दिल,

अब मेरे लिए क्या हो तुम।

अनजान थे मुझसे तुम एक दिन, 

अब जान हमारी हो तुम।।


रोकेगी दुनिया तुमको हैरान इस पर मत होना,

अए प्यार मेरे मुझसे तुम नाराज कभी भी मत होना....

कब क्या कर जाए मालूम नहीं,

दीवाने ऐसे होते हैं।

यार की खातिर जां दे दे,

ये प्यारे ऐसे होते हैं।।


है तुझको कसम मेरे हमदम मुस्कान कभी भी मत खोना,

अए प्यार मेरे मुझसे तुम नाराज कभी भी मत होना...

हर किसी का कहां नसीब ऐसा,

जो प्यार कि दौलत मिल जाए।

फिर दिल जाए या जां जाए,

एक बार बस ये मिल जाए ।।


कयामत को भी ला देती हैं आंखों की इनकी नम होना,

अए प्यार मेरे मुझसे तुम नाराज कभी भी मत होना,

मर जाएंगे हम रो रोकर तुम दूर कभी भी मत होना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance