STORYMIRROR

shaanvi shanu

Romance

4  

shaanvi shanu

Romance

जिंदगी से मुलाकात कीजिए

जिंदगी से मुलाकात कीजिए

1 min
251

आप फिर से इश्क की शुरुआत कीजिए

जिंदगी की जिंदगी से मुलाकात कीजिए।

इतनी बातें हैं मेरी जेहन में बसी,

आते-जाते यूं ना सवालात कीजिए।

दरम्यां क्यूं हुए इतने फासले जरा,

खुद से ही खुद तहकीकात कीजिए।

इतने सावन आये तुम आए नहीं,

अबके सावन‌ में आने की बात कीजिए।

हम तो आए ही गए फिर महफिल में तेरे,

कुछ हमारे जज्बातों की बात कीजिए।

दिल पे इक जख्म खा बैठे हैं हम,

आप अब तो मोहब्बत का इजहार कीजिए।

आप फिर से इश्क की शुरुआत कीजिए

जिंदगी की जिंदगी से मुलाकात कीजिए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance