STORYMIRROR

Hemant Latta

Romance

4  

Hemant Latta

Romance

तेरा कोई ज़वाब नहीं!!

तेरा कोई ज़वाब नहीं!!

1 min
384

पाया है तुझे, किस्मत के पन्नों से, 

ख्वाबों की झूठी तू किताब नहीं, 

हकीकत की कहानी, मेरी रानी है तू, 

अनदेखा सा कोई ख्वाब नहीं, 

प्यार की अनोखी मूरत है तू,

छोटा सा एक गुलाब नहीं, 

तुझसे तो चांद भी चमके,

मेरी रानी, तू सिर्फ एक चांद नहीं!!

लिख दूँ जिसपर मैं हजारों पन्ने, 

किसी और की तू मोहताज नहीं, 

खुशबु भी महके, जिसकी महक से, 

तू कस्तूरी है, "खराब" नहीं, 

"हेमन्त" की कविता, उसकी रोशनी है तू,

दुनिया के फरेब का ज़वाब नहीं!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance